फिरोज खान
महज १८ की उम्र थी उस लड़की की, जब वो पहली बार अपने प्रेमी के साथ उसके एक दोस्त की शाही शादी में शामिल हुई। हर तरफ रौनक, महंगे-डिजाइनर कपड़े और चकाचौंध कर देने वाली साज-सजावट। वापस लौटी तो ठान लिया कि अब वो भी इसी तरह की आलीशान जिंदगी जिएगी। अपना खुद का एक घर खरीदेगी, महंगी ड्रेस पहनेगी और लग्जरी गाड़ियों में घूमेगी। लेकिन इन सबके लिए जरूरत थी ढेर सारे पैसों की और इस रकम का इंतजाम करने के लिए उसने वो तरकीब निकाली, जिसने आखिरकार उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
अपनी आलीशान जिंदगी जीने का हिसाब-किताब लगाया तो पता चला कि इसके लिए उसे १२ करोड़ रुपए की जरूरत पड़ेगी। उसने पांच साल के भीतर इस रकम को हासिल करने का टारगेट तय किया। रकम जुटाने के लिए उसने सबसे पहले अपने सेविंग्स से खुद की प्लास्टिक सर्जरी कराई, ताकि वो खूबसूरत दिख सके। उसने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपने अकाउंट बनाए और अमीर लड़कों को दोस्त बनाना शुरू किया। जिन लड़कों को वह अपना प्रेमी बनाती, उनके साथ लिव-इन में भी रहने लगती। ये लड़के जब किसी काम से बाहर जाते, तो पीछे से वह उनके घर का कीमती सामान और नकदी चुराकर फरार हो जाती। फिर उसने हनीट्रेप के जरिए ब्लैकमेलिंग करने की सोची। युवती का अगला शिकार नौवां अरबपति था। उसे भी अपनी सुंदरता और अर्थ नग्न तस्वीरें दिखाकर अपना दोस्त बनाया और उसके साथ लिव इन में रहने लगी।
खुफिया कैमरे से खुद ही बनाए सेक्स के वीडियो
सुंदर और सेक्सी होने के कारण बड़े लोग आसानी से उसके जाल में फंसने लगे। प्यार का नाटक कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाती और खुफिया कैमरे से ओपन सेक्स के वीडियो बना लेती थी। कई वीडियो बनाने के बाद वह अपने असली रूप में आ जाती और शुरू कर देती ब्लैकमेलिंग। इस तरह उसने ८ से ज्यादा रईसों को फंसाया और उनसे करोड़ों रुपए वसूल किए।
