बॉलीवुड में इन दिनों एक नई प्रेम कहानी की सुगबुगाहट ने गॉसिप बाजार गर्म कर दिया है। चर्चा के केंद्र में हैं चंकी पांडे की खूबसूरत बेटी अनन्या पांडे और अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया! दोनों की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर ऐसा धमाल मचाया कि लोग पूछने लगे, आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है? मामला पैâशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी का है। यहां अनन्या और आरव एक साथ नजर आए। अनन्या ने इंस्टाग्राम पर आरव के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, `माय हार्ट’ यानी मेरा दिल। बस फिर क्या था, इंटरनेट पर दोनों के रोमांस की अटकलों का बाजार सज गया। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी दोनों की लंदन में साथ समय बिताने की तस्वीर सामने आई थी। अब दिवाली पार्टी की नजदीकियों और दिल वाले वैâप्शन ने चर्चाओं को नई हवा दे दी है। हालांकि, अनन्या और आरव ने अपने बीच रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। अब यह दोस्ती है या प्यार की शुरुआत, इसका जवाब फिलहाल दोनों के पास ही है..!
