मुख्यपृष्ठग्लैमरजाह्नवी का अपमान!

जाह्नवी का अपमान!

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज के बाद विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ की प्रस्तुति पर नाराजगी जताई है। आलोचकों का कहना है कि फिल्म में उन्हें एक मजबूत किरदार के बजाय बार-बार ऐसे शॉट्स के जरिए दिखाया गया है, जो उनके शरीर पर अधिक केंद्रित हैं। एक वायरल स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट लाइक की, जिसमें उनके रोल को किसी अभिनेत्री का ‘सबसे महंगा अपमान’ बताया गया था। पोस्ट में फिल्म निर्माताओं पर अभिनेत्री के अत्यधिक ऑब्जेक्टिफिकेशन का आरोप लगाया गया और कहा गया कि जाह्नवी ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान इन दृश्यों पर सवाल भी उठाए थे। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मेकर्स की आलोचना की, जबकि कुछ ने सवाल किया कि अभिनेत्री ने ऐसा किरदार स्वीकार क्यों किया। यह मुद्दा अब ऑनलाइन बहस का विषय बन गया है।

अन्य समाचार