-ऑर्गनाइजर ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी!
‘कच्चा बादाम’ गाने से इंटरनेट पर छाने वाली अंजलि अरोड़ा अब इसी गाने को लेकर विवादों में घिर गई हैं। कानपुर के एक इवेंट में डीजे ने जैसे ही उनका वायरल गाना बजाया, अंजलि कथित तौर पर नाराज हो गर्इं और शो छोड़कर जाने की धमकी दे डाली। बस फिर क्या था, मामला सोशल मीडिया से लेकर आयोजकों के गुस्से तक पहुंच गया! शो के ऑर्गनाइजर ने अंजलि पर इवेंट खराब करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि अंजलि देर से पहुंचीं और स्पॉन्सर्स को मोमेंटो देने से भी इनकार किया। आयोजक ने यह भी कहा कि भुगतान और मैनेजमेंट को लेकर कई समस्याएं आर्इं। अब उन्होंने अंजलि के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
