मुख्यपृष्ठग्लैमरकार्तिक आर्यन का ऐलान "रोम-कॉम्स मेरे डीएनए में है"

कार्तिक आर्यन का ऐलान “रोम-कॉम्स मेरे डीएनए में है”

सोम मिश्रा” शिवम”

फिल्म बॉलीवुड के रोम-कॉम किंग कार्तिक आर्यन साल के अंत में एक बेहद प्यारी रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में अनन्या पांडे के साथ नज़र  आनेवाले हैं। समीर विदवांस द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस व नमः पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में कार्तिक एक बार फिर अपने सदाबहार अंदाज़ के साथ प्यार, हंसी और एक दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

अब तक कई सुपरहिट रोम-कॉम्स देने के बाद इस जॉनर का पोस्टर बॉय कहे जानेवाले कार्तिक से जब उनसे पूछा गया कि क्या रोम-कॉम्स वाकई उनका कम्फर्ट ज़ोन हैं, तो उन्होंने हँसते हुए कहा, “रोम-कॉम्स मेरे लिए बहुत नेचुरल हैं, शायद ये मेरे डीएनए में ही है। मुझे लगता है दर्शक भी अब ऐसे किरदारों में ही पसंद करने लगे हैं, इसलिए ये और भी स्पेशल बन जाता है।” ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ एक बड़े पैमाने की रोमांटिक कॉमेडी है, जिसकी कहानी क्रोएशिया के खूबसूरत लोकेशनों में सेट की गई है। फिल्म के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने यह भी कहा, “फिल्म बहुत खूबसूरती से बनी है। इसमें दिल, मस्ती और त्योहारों की एनर्जी का परफेक्ट मिश्रण है। हमने शूटिंग के दौरान बहुत मज़ा किया, और यकीन मानिए आपको वही एनर्जी फिल्म में भी नज़र आएगी।

अनन्या की बात करूं तो अनन्या के साथ दोबारा काम करना ऐसा था, जैसे हम वहीं से शुरू कर रहे हों, जहां पिछली बार छोड़ा था। वो सेट पर पूरी तरह लाइव-वायर थीं और इस बार सबको सरप्राइज करेंगी। मुझे यकीन है कि दर्शक रे-रूमी के रूप में हमारी केमिस्ट्री और फिल्म की मस्ती को खूब एंजॉय करेंगे।” गौरतलब है कि सपनों जैसे लोकेशन्स, जोशीली एनर्जी और अपने पसंदीदा रोम-कॉम को फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के साथ साल के अंत को रोमांस और एंटरटेनमेंट के सही नोट पर खत्म करने के लिए कार्तिक आर्यन पूरी तरह तैयार हैं। वहीं दर्शकों को उनकी अगमानी में आने वाली इस कॉमेडी फिल्म का इंतजार रहेगा।

अन्य समाचार