मुख्यपृष्ठग्लैमरकैटरीना की जबरी फैन जरीन खान

कैटरीना की जबरी फैन जरीन खान

अपनी गर्ल फ्रेंड्स की लुक अलाइक को लेकर फिल्में बनाने के लिए सल्लू मियां हमेशा से फेमस रहे हैं, फिर वो चाहे उनकी ‘लकी-नो टाइम फॉर लव’ को स्टार स्नेहा उल्लाल हों या ‘वीर’ को स्टार जरीन खान हों। वैसे आज हम बात सल्लू मियां की नहीं, बल्कि कैटरीना कैफ की लुक अलाइक जरीन खान की कर रहे हैं, जो कभी खुद कैटरीना की धांसू फैन हुआ करती थीं। इसी को साबित करने के लिए हाल ही में जरीन खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बहुत पुरानी वीडियो शेयर की, जिसमें वे अपनी फेवरेट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का ऑटोग्राफ लेती नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो में जरीन जहां बेहद खुश नजर आ रही हैं, वहीं कैटरीना, जरीन से बेखबर अपनी दुनिया में खोई लग रही हैं। अब इस पर ट्रोलर्स न सिर्फ जरीन, बल्कि कैटरीना को भी काफी ट्रोल कर रहे हैं। अब बताइए, इन ट्रोलर्स को आखिर क्या कहें और उनका क्या करें? फिलहाल ट्रोलर्स की इन हरकतों से जरीन से ज्यादा हमारी मिसेस चटर-पटर बेहद दुखी हैं और सोच रही हैं कि सोशल मीडिया पर दो पल की खुशी तलाशते लोगों से आखिर दूसरों की खुशी क्यों नहीं देखी जाती? सवाल तो बिल्कुल सही है, लेकिन हम तो जरीन के साथ इन्हें भी यही सलाह देंगे कि इसका जवाब ढूंढने में अपना वक्त बर्बाद करने की बजाय गुनगुनाइए, ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।’

अन्य समाचार