मुख्यपृष्ठअपराधमहिला से प्रेम संबंध को लेकर चाकू से हमला... सिर पर किए...

महिला से प्रेम संबंध को लेकर चाकू से हमला… सिर पर किए वार

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई के गोवंडी स्थित बैंगनवाड़ी इलाके में महिला से प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमले में शिकायतकर्ता शहबाज रियाज खान (25) के सिर पर और बाएं हाथ की कलाई पर कई वार कर दिए।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, यह घटना रात करीब 1.15 से 1.30 बजे के बीच हुई। शिकायतकर्ता शहबाज खान बैंगनवाड़ी, गोवंडी, मुंबई का निवासी है। उसकी 30 वर्षीय बहन के आरोपी पुरुष (40) के साथ प्रेम संबंध होने के कारण विवाद हुआ था।
इसी विवाद के चलते आरोपी शिकायतकर्ता के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान शिकायतकर्ता के पिता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। इसके बाद आरोपी शिकायतकर्ता के कमरे में घुस गया और अपने पास रखा चाकू निकाल लिया।
आरोप है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को जान से मारने के इरादे से उसके सिर की तरफ चाकू से वार किया। शिकायतकर्ता ने वार से बचने की कोशिश की, लेकिन चाकू उसके बाएं हाथ की कलाई पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
शिकायत के आधार पर शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में 15 अक्टूबर 2026 को मामला दर्ज किया गया। हत्या का प्रयास संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

अन्य समाचार