विराट कोहली को टी-२० इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हुए एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है। उन्हें टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा किए हुए भी दो महीने हो चुके हैं। बावजूद इसके विराट रिकॉर्ड तोड़ने से नहीं चूक रहे हैं। आईसीसी ने कल टी रेटिंग प्वॉइंट्स का एलान किया, जिसमें कोहली ने ९०९ अंक के साथ इतिहास रच दिया। विराट क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में ९०० रेटिंग अंक हासिल करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ना किसी के लिए आसान नहीं रहने वाला है। विराट कोहली ने २०२४ आईसीसी टी-२० वर्ल्ड कप के फाइनल में मैच विनिंग ७६ रन की पारी खेलने के बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट का एलान किया। टी-२० में उनकी रेटिंग पहले ८९७ थी, जो बढ़कर ९०९ हो गई है। टी-२० इंटरनेशनल क्रिकेट में यह किसी बैटर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ रेटिंग प्वॉइंट है। उनसे पहले टी-२० में इंग्लैंड के डेविड मलान और भारत के सूर्यकुमार यादव हैं।
