हिमांशु राज़
बॉलीवुड की चुलबुली और मोहक अदाकारा कृति खरबंदा के लिए 25 अक्टूबर का दिन यादों से भरा रहा। अपनी सुपरहिट फिल्म ‘हाउसफुल 4’ के छह साल पूरे होने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा संदेश साझा किया।कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने सह-कलाकारों अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन और पूजा हेगड़े के साथ फिल्म की एक झलक साझा करते हुए लिखा – “ओएमजी! फिर आ गई सालगिरह की यादें! आप सबके प्यार के लिए दिल से शुक्रिया।”2019 की दिवाली पर रिलीज़ हुई ‘हाउसफुल 4’ आज भी दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ले आती है। पुनर्जन्म पर आधारित इस कॉमिक कहानी में कृति ने राजकुमारी मीना और नेहा के दोहरे किरदारों के साथ अपनी अदायगी और हास्य प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत लिया था।फिल्म की सफलता को याद करते हुए एक बार फिर कृति ने यह साबित कर दिया कि हंसी-मजाक और भव्यता से भरी मनोरंजक फिल्मों में उनकी चमक कभी फीकी नहीं पड़ती। दिलचस्प बात यह भी है कि इस साल की शुरुआत में वह ‘राणा नायडू सीज़न 2’ में एक नए रूप में नजर आकर अपने अभिनय के नए रंग दिखा चुकी हैं।कृति के लिए यह जश्न सिर्फ एक फिल्म की याद नहीं, बल्कि उन लाखों दर्शकों को धन्यवाद कहने का पल था जिन्होंने उन्हें हमेशा अपने प्यार से सराबोर किया है।
