मुख्यपृष्ठग्लैमरकृति का फिटनेस मंत्र

कृति का फिटनेस मंत्र

‘कॉकटेल २’ की कामयाबी का स्वाद चख रहीं कृति सेनन ने उन लोगों की सोच पर हल्का-फुल्का तंज कसा है, जो फिटनेस का मतलब सिर्फ ‘साइज जीरो’ समझते हैं। एली के किरदार में अपनी फिट और ग्लैमरस बीच लुक से तारीफें बटोर रहीं कृति ने साफ कहा कि उन्होंने कभी भी जीरो फिगर पाने की होड़ नहीं लगाई। उनका लक्ष्य हमेशा ऐसा शरीर बनाना था जो मजबूत हो, फिट दिखे और चेहरे का नैचुरल ग्लो भी बरकरार रखे। कृति ने बताया कि ‘मिमी’ के लिए वजन बढ़ाने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि सिर्फ दुबला होना फिटनेस नहीं है। उस दौरान शरीर की ताकत और जोड़ों की कमजोरी ने उन्हें हेल्दी लाइफस्टाइल की अहमियत समझाई। इसके बाद उन्होंने बिना किसी व्रैâश डाइट या शॉर्टकट के नियमित वर्कआउट और संतुलित खानपान को अपनाया। कृति का मानना है कि असली फिटनेस तराजू के नंबरों में नहीं, बल्कि शरीर की ताकत, आत्मविश्वास और संतुलन में छिपी होती है। यानी उनका सीधा संदेश है-साइज जीरो के पीछे नहीं, हेल्दी हीरो बनने के पीछे भागिए।

अन्य समाचार