कृति सेनन और उनके परिवार ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित चार अपार्टमेंट बेचकर शानदार मुनाफा कमाया है। कृति सेनन, उनकी बहन नूपुर सेनन और मां गीता सेनन ने मिलकर ये चार फ्लैट कुल ८.९ करोड़ रुपए में बेचे हैं। प्रॉपर्टी दस्तावेजों के अनुसार, इन अपार्टमेंट्स को फिल्ममेकर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खरीदा है। जानकारी के मुताबिक, सेनन परिवार ने इन संपत्तियों को २०१३ से २०१७ के बीच करीब ४.३१ करोड़ रुपए में खरीदा था। अब ८.९ करोड़ रुपए में बिक्री के बाद उन्हें लगभग ४.६ करोड़ रुपए का लाभ हुआ है, जो करीब १०७ प्रतिशत रिटर्न के बराबर है। अंधेरी वेस्ट के रहेजा क्लासिक में स्थित दो बड़े अपार्टमेंट ३.२३-३.२३ करोड़ रुपए में बेचे गए, जबकि दो छोटे फ्लैट १.२१-१.२१ करोड़ रुपए में बिके। सभी सौदे २४ अप्रैल २०२६ को रजिस्टर्ड हुए। इस डील ने एक बार फिर मुंबई रियल एस्टेट में निवेश की बढ़ती संभावनाओं को उजागर किया है।
