मुख्यपृष्ठसमाचारभूमि माफियाओं द्वारा पईन के मूल स्वरूप को नष्ट करने का कुचक्र,...

भूमि माफियाओं द्वारा पईन के मूल स्वरूप को नष्ट करने का कुचक्र, लभरा गांव के रास्ते भी बंद करने पर आमादा

संवाददाता / गयाजी

बिहार प्रदेश के गया जिले के टिकारी प्रखंड अंतर्गत शिवनगर पंचायत के पंचानपुर बजार स्थित है।इस बाजार में पंचानपुर गांव के पास से मोरहर नदी से निकले पईन जो शिवनगर पंचायत मुख्यालय और सिंगापुर गांव में पटवन का मुख्य साधन है। वैसे यह पईन बहुत ही प्राचीन काल से है। लेकिन पंचानपुर बाजार विकसित होने और जमीन के दाम में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होने के बाद भूमि माफियाओं ने पईन सहित मोरहर नदी को भी अतिक्रमण कर अपने चपेट में ले लिया है। इसके बाद इस सार्वजनिक और सरकारी जमीन को जहां बिक्री कर काफी मोटी रकम कमया गया है। वहीं इन माफिया द्वारा इस पईन के मूल एवं प्राचीन स्वरूप पर भी कुल्सित प्रयास किया जा रहा है। करीब पिछले दो वर्षों से इस पईन के जिर्णोद्धार कर इसे पक्कीकरण करने के लिए संवेदक द्वारा प्रयास किया जा रहा है लेकिन भूमि माफियाओं द्वारा धन और बल का भय दिखाकर पईन के पिंड को दस फीट पश्चिम दिशा में काटने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसके कारण बार बार अड़चन आने से इसका जिर्णोद्धार में दिक्कत आ रही है। पंचानपुर बाजार के अंबेडकर चौक से लभरा गांव की सीमा तक जिला परिषद की जमीन है।जिसे अब बिहार सरकार की बताया जाता है।जो पंचानपुर बाजार के टिकारी रोड़ में है।इस रोड के सटे ही भूमि माफियाओं द्वारा गलत ढंग से कागज बनाकर कुछ बिक्री कर दिया गया है जबकि कुछ पर अपना कब्जा जमाये हुए हैं। वहीं पईन के पश्चिमी छोर के पिंड से लभरा गांव जाने का रास्ता पईन निर्माण काल से ही है।इस पईन के पिंड को काट कर रास्ता बंद करने और अपनी निमार्ण वाले हिस्से को पईन के पेट दस फिट आगे बढ़कर पईन के जिर्णोद्धार कराने पर भूमि माफिया आमादा हैं। अगर इस तरह के कार्य होता है एक तो पईन का मूल स्वरूप नष्ट हो जाएगा वहीं पईन के पिंड कटने से लभरा गांव में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जबकि राज्य सरकार द्वारा सात निश्चय योजना के तहत सभी गांवों और बसाबटों तक पक्कीकरण करने की योजना है। जिला परिषद की जमीन जो है उसका खाता नंबर 199 प्लॉट 192,193 है। जबकि पईंन के प्लॉट 191 एवं पिंड तथा लभरा गांव जाने का रास्ता का प्लाॅट नंबर 190 वर्णित है।

अन्य समाचार