मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनासंपादक के नाम पत्र : जनसेवा में फेल हैं भाजपा विधायक कुमार...

संपादक के नाम पत्र : जनसेवा में फेल हैं भाजपा विधायक कुमार आयलानी

उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी शहर का विकास, जनहित कार्य करने में विफल साबित हो रहे हैं। लगता है कि कुमार आयलानी अब समझ गए हैं कि पांच साल वे कुछ नहीं करेंगे तो भी उनकी सीट पक्की है। उनकी सरकारी सुविधा पक्की है। लाखों रुपए भत्ता पक्का है। आज विधायक के व्यापारिक संकुल टाउन हॉल के सामने की सड़क पर गड्ढे पड़ गए हैं। कुमार आयलानी शहर में भले ही नहीं निकलते होंगे, परंतु टाउन हॉल तो आए दिन जाते होंगे। उल्हासनगर के गड्ढों का गुणगान सोशल मीडिया पर आए दिन आता रहता है। ऐसे में लोगों द्वारा सवाल उठाया जा रहा है कि उल्हासनगर शहर में ही गड्ढे क्यों दिखाई देते हैं? उल्हासनगर में रास्ते की दुर्दशा यह उजागर करती है कि जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी को लेकर कितने सजग हैं। उल्हासनगर की विभागीय दुर्व्यवस्था यह साबित करती है कि शहर कितना विकास कर रहा है, महाराष्ट्र के सत्ताधारियों को बताने की जरूरत है। जिस उल्हासनगर को राज्य के निरीक्षक लोगों ने पहला नंबर दिया, उस महानगर में समस्या ही समस्या जब है तो इसके नीचे के शहरों की दशा वैâसी होगी?
-मनोज तिवारी, उल्हासनगर

अन्य समाचार