मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनासंपादक के नाम पत्र : शिवाजी नगर सड़क पर अवैध कब्जा

संपादक के नाम पत्र : शिवाजी नगर सड़क पर अवैध कब्जा

दोपहर का सामना के माध्यम से मैं मनपा एम / पूर्व वार्ड कार्यालय के अधिकारियों का ध्यान शिवाजी नगर के बाजी प्रभु देशपांडे मार्ग और अहिल्याबाई होल्कर मार्ग की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। ये दोनों मार्ग शिवाजी नगर के अहम रास्ते हैं। अहिल्याबाई होल्कर मार्ग, शिवाजी नगर सिग्नल से शुरू होकर रफीक नगर तक जाता है और आगे मुड़कर शिवाजी नगर न्यू बस डिपो तक जाता है। वहीं बाजी प्रभु देशपांडे मार्ग, शिवाजी नगर जंक्शन से लेकर आदर्श नगर बैगनवाड़ी तक जाता है। इन दोनों मार्गों पर दुकानों और हॉकर्स के कारण आधा रोड तक कब्जा हो जाता है, जिससे बचे हुए आधे रोड से दो गाड़ियों का गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। साथ ही दोनों मार्गों पर गैरकानूनी पार्विंâग के कारण वाहनों के चालकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। फुटपाथों पर लगी दुकानों के कारण राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर हैं, जिससे कई बार दुर्घटनाएं होती हैं और लोगों की जान तक खतरे में पड़ जाती है। उदाहरण के लिए कुछ माह पूर्व अहिल्याबाई होल्कर मार्ग पर रहमानी होटल के सामने एक ४५ वर्षीय व्यक्ति ट्रक की चपेट में आकर मौत के मुंह में चला गया था। इस मामले को लेकर कई बार मनपा अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई हल नहीं निकला है। अत: आपके माध्यम से प्रशासन से अनुरोध है कि इस तरह के एंक्रोचमेंट को हटाने के लिए संबंधित विभाग उचित और सख्त कार्रवाई करें, ताकि यहां से गुजरने वाली गाड़ियों के चालक और राहगीरों को सुरक्षा और राहत मिल सके।
जमील खान, गोवंडी

अन्य समाचार