कल्याण स्टेशन पर आए दिन लोकल यात्री परेशान रहते हैं, जिसे देखकर लगता है कि कभी कोई गड़बड़ न हो जाए। कल्याण से कर्जत-कसारा की ओर जानेवाली लोकल को मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के कारण रोका जाता है। एक दिन दोपहर में घोषणा हुई कि टिटवाला ट्रेन १ए प्लेटफॉर्म पर आएगी, जबकी १ए प्लेटफॉर्म से ट्रेन पुन: मुंबई की ओर जाती है। खैर, जैसे ही लोग १ए प्लेटफॉर्म पर पहुंचे उसी वक्त घोषणा हुई कि ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-२ पर आ रही है। इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसी प्रकार शनिवार की रात १०.३६ की बदलापुर एसी का इंडिकेटर लगाया गया, जबकी वह सामान्य बदलापुर गाड़ी थी। रात के समय बदलापुर की तरफ जानेवाली प्लेटफॉर्म पर खड़ी अंबरनाथ, बदलापुर, कर्जत गाड़ियों में पहले छूटने वाली गाड़ी को बाद में और बाद में छूटने वाली गाड़ी को पहले छोड़ा जाता है। रेलवे की इस बदइंतजामी से किसी दिन यात्रियों के साथ बहुत बड़ा धोखा हो सकता है।
– भगवान आगलें, कल्याण
