मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनासंपादक के नाम पत्र : बदहाल रास्तों से लोग परेशान

संपादक के नाम पत्र : बदहाल रास्तों से लोग परेशान

उल्हासनगर में मनपा भले ही बन गई हो, लेकिन सरकारी कर्मचारियों, ठेकेदारों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और लूटपाट के कारण उल्हासनगर बदहाल हो गया है। चुने हुए लोग शहर के विकास के नाम पर जमकर फंड ला रहे हैं, लेकिन विकास के नाम पर बननेवाली गलियां और सड़कें बनने के कुछ ही समय बाद घटिया सामग्री इस्तेमाल करने के कारण टूट जाती हैं। विकास के नाम पर चुने गए लोग खुद अपना विकास करने में लगे हैं। इसका प्रत्यक्ष नजारा उल्हासनगर-१, तिलक नगर, पानी कीं टंकी के पास स्थित सफाई कामगार के हाजिरी कार्यालय के आगे-पीछे दोनों तरफ देखा जा सकता है। टूटे हुए रास्ते के कारण आने-जाने वालों को काफी तकलीफ हो रही है। नालियों पर रखी लादियां टूट गई हैं। सार्वजनिक शौचालय के लिए जानेवाला मार्ग टूट गया है। इन टूटे रास्ते के कारण लोग गिर जा रहे हैं। अब सवाल यह है कि जब जनहित में कोई काम ही नहीं हो रहा है तो फिर शहर के लोग टैक्स क्यों दें? उल्हासनगर की वर्तमान स्थिति से लोग दुखी हैं।

– जुगून यादव, उल्हासनगर

अन्य समाचार