आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म यश राज फिल्म के तहत बन रही है और स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। आलिया ने इसे अपनी पहली एक्शन फिल्म बताया है, हालांकि वे पहले भी ‘जिगरा’ और हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में एक्शन रोल कर चुकी हैं। इस बात पर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘‘अल्फा’ की रिलीज के बाद उसको भी भूल जाएगी’ एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘ये अपनी फ्लॉप फिल्म को नहीं पहचानती हैं और न उसपर कमेंट करती हैं’ एक दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ‘ये तो ‘जिगरा’ में थी ही नहीं’ एक शख्स ने ये भी कमेंट किया, ‘हम कभी भी कलंक, सड़क, जिगरा और हार्ट ऑफ स्टोन के बारे में बात नहीं करते हैं’
