मुख्यपृष्ठग्लैमर‘लॉलीपॉप लागेलु’

‘लॉलीपॉप लागेलु’

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी की रस्में पूरे जोश के साथ शुरू हो चुकी हैं। नूपुर की शादी उदयपुर में सिंगर स्टेबिन बेन से आज होने वाली है। हाल ही में आयोजित संगीत सेरिमनी में कृति सेनन ने अपने जबरदस्त डांस से सभी का ध्यान खींच लिया। संगीत के दौरान कृति ने भोजपुरी सुपरहिट गाने ‘लगावे तू जब लिपिस्टिक’ और ‘लॉलीपॉप लागेलु’ पर जमकर डांस किया। उनके साथ एक्टर वरुण शर्मा भी थिरकते नजर आए। कृति के डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन पर पैंâस मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कृति ने अपनी मां के साथ नूपुर के लिए एक खास डांस परफॉर्मेंस भी दी, जो काफी भावुक पल रहा। यूजर्स ने भोजपुरी गानों पर कृति के एनर्जी से भरे ठुमकों की जमकर तारीफ की और कुछ ने मजाकिया अंदाज में उनकी शादी को लेकर भी सवाल कर दिए।

अन्य समाचार