मुख्यपृष्ठनए समाचारसुल्तानपुर में फिर लवजिहाद! ...हिंदू किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले...

सुल्तानपुर में फिर लवजिहाद! …हिंदू किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया शाहनवाज

विक्रम सिंह / सुल्तानपुर

योगी के राज में लवजिहाद पर नकेल कसने की कोशिशें नाकाम सी हो रही हैं। अयोध्या परिक्षेत्र की ही कुशनगरी सुल्तानपुर में औसतन प्रतिमाह हिंदू बालिकाओं के साथ लवजिहाद की वारदातें सामने आ रही हैं। ताजा वाकया शुक्रवार को पुनः प्रकाश में आया। गोसाईंगंज थानांतर्गत नटौली गांव का एक युवक हिंदू किशोरी को बहला फुसला कर अगवा कर ले गया। जबकि इस संदर्भ में पूर्व में ही कई बार परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी थी कि मुस्लिम युवक स्कूल आते जाते वक्त छेड़खानी करता रहता है। जिसपर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। फिलहाल अब अगवा किशोरी के बहन की तहरीर पर पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर लिया है।

घटनाक्रम के मुताबिक, मूलतः तेलंगाना राज्य के हैदराबाद जिले का निवासी युवक शहनवाज गोसाईंगंज के नटौली गांव में रहता था। वह अक्सर आसपास के गांव की एक ११वीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी को अपने जाल में फंसाने की कोशिश में लगा रहता था। गत दिवस वो युवक उस किशोरी को उस समय अगवा कर ले गया, जब वो घर से कुछ सामान लाने के लिये निकली थी। बहुत खोज बीन के बाद भी जब उसका कुछ पता न चला तो किशोरी की बहन की शिकायत पर पुलिस ने शाहनवाज को नामजद कर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।पुलिस कप्तान कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि हम प्रकरण को गंभीरता से ले रहे हैं। शीघ्र ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

अन्य समाचार