ता रा सुतारिया इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। कभी अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर, तो कभी वीर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते और एपी ढिल्लो के कॉन्सर्ट की वजह से वह चर्चा में बनी रहीं। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारा और वीर ने कुछ महीनों की डेटिंग के बाद अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि, इसके पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। न ही तारा और न ही वीर ने इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। दिलचस्प बात यह है कि यह खबर उस कॉन्सर्ट विवाद के कुछ ही दिनों बाद आई है, जहां एपी ढिल्लो के साथ तारा का वीडियो वायरल हुआ था। बताया जाता है कि तारा और वीर का रिश्ता मार्च में शुरू हुआ था और जुलाई में दोनों ने इसे सार्वजनिक किया था।
