मुख्यपृष्ठग्लैमररुला दिया न फैंस को

रुला दिया न फैंस को

अपनी सुरीली आवाज और रोमांटिक गानों से लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाले मशहूर बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह आज दुनिया में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह उन गायकों में से एक हैं जिन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, इतना मशहूर होने के बाद भी अरिजीत आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अरिजीत सिंह सफेद कुर्ता-पायजामा पहने स्कूटी पर नजर आते हैं। ये वीडियो होली के दिन का है। वहां अरिजीत सिंह को सड़क पर कुछ बच्चे मिलते हैं, जो उन्हें रंग लगाने के लिए रोकते हैं। जिसके बाद अरिजीत सिंह बेहद विनम्रता से अपना स्कूटर रोकते हैं और बच्चों से बड़े प्यार से रंग लगवा लेते हैं। इसके बाद अरिजीत सिंह बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हैं और वहां से चले जाते हैं। अब यह वीडियो देखने के बाद फैंस उनके और भी दीवाने हो गए हैं। लोगों का कहना है ‘एक ही दिल है अरिजीत और कितनी बार जीतोगे?’

अन्य समाचार