मुख्यपृष्ठग्लैमरमाधुरी को याद आए ‘वे’ दिन

माधुरी को याद आए ‘वे’ दिन

आदमी के दिल का रास्ता उसके पेट से ही होकर गुजरता है, फिर वो आदमी चाहे किसी एक्ट्रेस का पति ही क्यों न हो। हम बात कर रहे हैं ‘धक-धक’ गर्ल माधुरी दीक्षित की, जिन्होंने अपने सर्जन पति डॉक्टर श्रीराम नेने का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और ये बात खुद माधुरी ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी। हमारी मिसेस चटर-पटर की मानें तो एक ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन परिवार में पली-बढ़ी माधुरी जब शादी के बाद पति के साथ अमेरिका के डेनवर में शिफ्ट हुर्इं तो उन्हें रिश्ते निभाना तो आता था, लेकिन खाना बनाना नहीं आता था। यही वजह है कि शादी के बाद वे अपनी चीजों के साथ खासकर एक रेसिपी बुक ले गई थीं और सुबह ५:३० बजे उ’कर अपने पति के लिए नाश्ता बनाया करती थीं। हालांकि, उन्होंने ये भी बताया कि उनके बनाए बेस्वाद नाश्ते को उनके पति न सिर्फ खाते थे, बल्कि तारीफ भी करते थे।

अन्य समाचार