मुख्यपृष्ठनए समाचारएमपी का शिक्षा विभाग लज्जित ... होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने...

एमपी का शिक्षा विभाग लज्जित … होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने तोड़ा बच्ची का हाथ!

मध्य प्रदेश के सतना के एक स्कूल से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। यहां एक निजी स्कूल में महज होमवर्क पूरा न करने पर यूकेजी में पढ़ने वाली ६ साल की मासूम बच्ची के साथ महिला टीचर ने बेरहमी से मारपीट की। टीचर के थप्पड़ से बच्ची जमीन पर गिर गई, जिससे उसका हाथ प्रैâक्चर हो गया। बच्ची के हाथों पर प्लास्टर है। वहीं पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना सतना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत अमौधा स्थित एक निजी स्कूल की है। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि घर में छोटी बेटी का जन्मदिन होने के कारण उत्सव का माहौल था। इसी वजह से उनकी ६ वर्षीय बेटी, जो यूकेजी में पढ़ती है, इंग्लिश का होमवर्क पूरा नहीं कर पाई थी। मंगलवार को स्कूल में जब इंग्लिश की टीचर सपना खरे ने कॉपी चेक की और होमवर्क अधूरा पाया तो वे आपा खो बैठीं। बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने गुस्से में बच्ची को जोरदार तमाचा जड़ दिया। थप्पड़ इतना तेज था कि मासूम बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर पड़ी। गिरने के दौरान उसके हाथ में गंभीर चोट आई और हड्डी टूट गई।

बच्ची के हाथ में प्लास्टर देखकर पिता का फूटा गुस्सा
बच्ची के हाथ में प्लास्टर देखकर पिता का गुस्सा फूट पड़ा। वे सीधे स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से शिकायत की। जब उन्होंने क्लासरूम का सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की, तो स्कूल प्रबंधन ने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए कहा कि क्लास का वैâमरा कई दिनों से खराब है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में अनुशासन के नाम पर बच्चों के साथ हिंसा की जाती है।

अन्य समाचार