मुख्यपृष्ठटॉप समाचारक्या जेल में जहर से हुई माफिया मुख्तार की मौत! ...तबीयत खराब...

क्या जेल में जहर से हुई माफिया मुख्तार की मौत! …तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज में कराया गया था भर्ती

सामना संवाददाता / बांदा
उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत होने की खबर है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसे जेल में दूसरी बार जहर दिया गया था। कल शाम जेल की बैरक में मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले आया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। सूचना मिली कि मुख्तार को आईसीयू से सीसीयू में भर्ती करना पड़ा। यहां मुख्तार के इलाज में ९ डॉक्टरों की टीम लगाई गई थी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक अस्पताल की तरफ से मौत की अधिकृत पुष्टि नहीं की गई थी।
गौरतलब है कि अभी तीन दिन पहले मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर उसे जेल में भर्ती कराया गया था। मुख्तार के परिजनों का आरोप था कि उसे जेल में जहर दिया गया था। अब कल उसे दूसरी बार जहर दिए जाने की खबर आई। हालांकि, बताया जाता है कि इस बार मुख्तार की जान नहीं बच सकी। इससे पहले मंगलवार को उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कब्ज की समस्या बताई थी और इलाज के बाद उसी दिन कारागार भेज दिया था। बुधवार को जेल में उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया था, जिसमें सब सामान्य मिला था। ६० वर्ष के हो चुके मुख्तार ने सुनवाई के दौरान अदालत में आरोप लगाया था कि जेल में उसकी हत्या का प्रयास किया जा रहा है। उसे खाने में धीमा जहर दिया जा रहा है, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ रही है। मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट भी मांगी थी।

अन्य समाचार