मुख्यपृष्ठटॉप समाचारमहाराष्ट्र की अस्मिता के लिए ‘महाएकजुटता’...आज शिवतीर्थ पर अतिविराट सभा... मुंबई की...

महाराष्ट्र की अस्मिता के लिए ‘महाएकजुटता’…आज शिवतीर्थ पर अतिविराट सभा… मुंबई की रक्षा के लिए शिवगर्जना!..स्थल छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान… समय शाम ५ बजे

सामना संवाददाता / मुंबई

शिवसेना-मनसे-राष्ट्रवादी कांग्रेस आघाड़ी की भव्य सार्वजनिक सभा आज रविवार, ११ जनवरी को दादर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान में आयोजित होने जा रही है। इस सभा में शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे की गर्जना से मुंबई के स्वाभिमान की गूंज चौतरफा सुनाई देगी। इस मंच पर महाराष्ट्र अस्मिता की महाएकजुटता दिखाई देगी और मुंबई की रक्षा के लिए प्रचंड शिवगर्जना होगी। यह सभा सायं ५ बजे शुरू होगी।
मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश और मुंबईकरों की मुंबई को उद्योगपतियों व धनकुबेरों की झोली में डालने की सत्ताधारियों की चाल को नाकाम करने के लिए ठाकरे बंधु एक-साथ हुए हैं। इस ऐतिहासिक गठबंधन से मराठी समाज के मन में एक बार फिर अस्मिता की ज्वाला जल उठी है। मुंबई विरोधियों को उनकी जगह दिखाने के लिए मुंबईकर पूरी तरह तैयार हैं। ठाकरे बंधुओं के एक साथ आने की घोषणा के बाद मुंबई की जनसभा में पहली बार एक ही मंच पर शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की उपस्थिति होने जा रही है। इसलिए इस महासभा पर न केवल मुंबईकरों, बल्कि पूरे राजनीतिक जगत की निगाहें टिकी हुई हैं।
‘हर हर महादेव’
‘हम, मुंबईकर, हिंदुओं और महाराष्ट्र के लिए एकजुट हुए हैं। उद्धव ठाकरे की गर्जना और जब मुंबईकर धधक उठता है, तब क्या होता है, यह सत्ताधारियों को समझ आ जाएगा!’ राज ठाकरे की यह चेतावनी मुंबई विरोधियों में आग पैदा करने वाली है। वीडियो में लाखों लोगों की गूंजती ‘हर हर महादेव’ की हुंकार दिखाई दे रही है।
शिवतीर्थ पर उठेगा भगवा तूफान
शिवतीर्थ पर ठाकरे बंधुओं का लगभग २० वर्षों बाद एक साथ आना शिवसेना और मनसे कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह भर रहा है। मुंबई सहित राज्य के कोने-कोने से शिवसैनिक, मनसे सैनिक और ठाकरे प्रेमी भगवा ध्वज और मशालों के साथ बड़े जत्थों में शिवतीर्थ की ओर कूच कर चुके हैं। इसके चलते पूरे शिवतीर्थ और आसपास के इलाके में भगवा तूफान उमड़ने वाला है।
ठाकरे आ रहे हैं..! ‘तूफान’ वायरल!!
शिवसेना-मनसे-राष्ट्रवादी की इस सभा के अवसर पर जारी किया गया टीजर वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तूफान की तरह वायरल हो रहा है। ‘ठाकरे आ रहे हैं..!’ के नारों के बाद ‘मेरे समस्त हिंदू भाइयों, बहनों और माताओं!’ हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे की यह पुकार रोंगटे खड़े कर देने वाली है।

अन्य समाचार