मुख्यपृष्ठखेलमैदान पर ‘महाभारत’

मैदान पर ‘महाभारत’

एशिया कप राइजिंग स्टार २०२५ में इंडिया ए और पाकिस्तान शाहीन के बीच मुकाबला पाकिस्तान के पक्ष में ८ विकेट से एकतरफा अंदाज में खत्म हुआ। इंडिया ए ने पहले बैटिंग करते हुए १३६ रन बनाए, लेकिन पाकिस्तान के माज सदाकत ने सिर्फ ३१ गेंद में अर्धशतक जमाकर टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। मैच में सबसे बड़ा विवाद उनके एक वैâच को लेकर हुआ। पहले एक वैâच ड्रॉप हुआ, फिर १०वें ओवर की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑन फील्डर ने वैâच पकड़ा और बाउंड्री के पार फेंका। थर्ड अंपायर ने कई रिप्ले के बाद माज को नॉट आउट दिया, जिससे भारतीय खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ असंतुष्ट हुए। असल में आईसीसी के २०२५ के नए नियम के मुताबिक, बाउंड्री के पास फील्डर को गेंद फेंकते समय खुद भी बाउंड्री के अंदर लौटना जरूरी था। नेहाल वढ़ेरा ऐसा नहीं कर पाए, इसलिए पैâसला नॉट आउट आया। यह नियम बदलाव भारतीय टीम के लिए समझने में कठिन साबित हुआ।

अन्य समाचार