हाल ही में काजोल अपने शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में शादी पर दिए बयान को लेकर चर्चा में आ गर्इं। शो में विक्की कौशल और कृति सेनन मेहमान थे। बातचीत के दौरान ट्विंकल खन्ना ने सवाल पूछा कि क्या शादी की कोई एक्सपायरी डेट और रिन्यूअल ऑप्शन होना चाहिए। जहां बाकी सभी ने ‘नहीं’ कहा, वहीं काजोल ने बेबाकी से ‘हां’ कहा। ट्विंकल ने मजाक में कहा कि ‘ये शादी है, वॉशिंग मशीन नहीं,’ लेकिन काजोल अपनी बात पर अड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि हर कोई सही समय पर सही इंसान से शादी नहीं करता, इसलिए अगर शादी की एक्सपायरी डेट हो और जरूरत पड़ने पर उसे रिन्यू किया जा सके तो बेहतर होगा।
