सऊदी अरब में हुए स्पैनिश सुपर कप फाइनल में रियल मैड्रिड को बार्सिलोना ने रोमांचक मुकाबले में ३-२ से हराया। इस हार के बाद क्लब में खलबली मच गई और मैनेजर जावी अलोंसो को बर्खास्त कर बी-टीम के अल्वारो आर्बेलोआ को मुख्य कोच बनाया गया। अलोंसो के कार्यकाल में टीम ऑफ-फील्ड विवादों और खिलाड़ियों के साथ तनाव से जूझती रही। मैच के बाद एक वायरल वीडियो में अलोंसो बार्सिलोना को गार्ड ऑफ ऑनर देने का सुझाव दे रहे थे, लेकिन किलियन एम्बाप्पे ने इसे ठुकरा दिया और साथियों को सीधे ड्रेसिंग रूम जाने के लिए कहा। इस घटना को कई पैंâस ने मैनेजर के प्रति असम्मान माना। हालांकि, बाद में एम्बाप्पे ने सोशल मीडिया पर अलोंसो को सम्मान देते हुए उनके अगले अध्याय के लिए शुभकामनाएं दीं।
