मुख्यपृष्ठसमाचारमर्चेंट ने कराई आपत्तिजनक टिप्पणी करनेवालों पर एफआईआर

मर्चेंट ने कराई आपत्तिजनक टिप्पणी करनेवालों पर एफआईआर

सामना संवाददाता / मुंबई
मुस्लिम समाज को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों पर शहर के जाने-माने समाजसेवी जमील मर्चेंट ने मालवणी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया है।

दर्ज की गई शिकायत के अनुसार इंस्टाग्राम की कुछ आईडी का हवाला देते हुए बताया गया है कि इन पर कुछ लोगों ने पैगम्बर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। मुस्लिम समाज के प्रति नफरत दिखाते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। एफआईआर के मुताबिक इसमें गौरव राजपूत और अभिषेक ठाकुर नामक व्यक्तियों का जिक्र है, जो इंस्टाग्राम पर ऐसे भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस ने एफआईआर 1482 में बीएनएस की धारा 196, 352 और 66(ए) के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।

जमील मर्चेंट के मुताबिक उन्होंने करीब एक दर्जन से ज़्यादा ऐसी इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी पुलिस को दी है, जो देश के अलग-अलग कोनों से संचालित होती है। इन पर अक्सर दो समुदायों को आपस में लड़ाने वाले बयान दिए जाते हैं, जिससे देश में माहौल खराब होने की आशंका है. उन्होंने पुलिस से इन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

अन्य समाचार