मुख्यपृष्ठनए समाचारडर से कांपने लगे शिंदे गुट के मंत्री!..भड़के आदित्य ठाकरे..गरजे वरुण सरदेसाई......

डर से कांपने लगे शिंदे गुट के मंत्री!..भड़के आदित्य ठाकरे..गरजे वरुण सरदेसाई… झोपड़पट्टी पुनर्वसन को लेकर उठा था मामला

सामना संवाददाता / मुंबई

बांद्रा स्थित डिफेंस की जमीन के मुद्दे पर मंत्री द्वारा सदन को गुमराह करने वाली जानकारी देने का प्रयास करने के बाद कल मंगलवार को विधानसभा में शिवसेना और सत्ता पक्ष के बीच जमकर तीखी बहस हुई। मंत्री शंभुराजे देसाई के रवैये को लेकर शिवसेना के सदस्य बेहद आक्रामक हो गए। विधायक आदित्य ठाकरे ने भड़कते हुए मंत्री शंभुराजे देसाई पर जमकर हमला बोला और सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही वरुण सरदेसाई ने भी गरजते हुए मंत्री की जमकर क्लास लगाई। ऐसे में शिंदे गुट के मंत्री डर से कांपने लगे।
भास्कर जाधव ने तकनीकी मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार के मंत्री किसी भी प्रश्न का मनमाना जवाब दे रहे हैं। इसके बाद सत्ताधारी सदस्यों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। शिवसेना के सदस्य भी आक्रामक हो गए। सत्ताधारी पक्ष के सदस्य और मंत्री भी अध्यक्ष के सामने लॉबी में आकर हंगामा करने लगे। आखिरकार पीठासीन अध्यक्ष को विधानसभा की कार्यवाही १० मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

अन्य समाचार