मुख्यपृष्ठनए समाचारगुरुद्वारा बेचे जाने पर गंभीर हुए विधायक!..डीएम को लिखा पत्र...उच्चस्तरीय जांच की...

गुरुद्वारा बेचे जाने पर गंभीर हुए विधायक!..डीएम को लिखा पत्र…उच्चस्तरीय जांच की मांग की

विक्रम सिंह / सुल्तानपुर

उदासीन पंथ के सैकड़ों वर्ष पुराने गुरुद्वारे व आश्रम का बड़ा हिस्सा जमीन कारोबारियों द्वारा बेच दिए जाने के मामला गंभीर होता जा रहा है। सुल्तानपुर शहर के बीजेपी विधायक पूर्व मंत्री विनोद सिंह प्रकरण को लेकर गुरुद्वारा परिसर में रहने वाले पीड़ित किराएदारों के पक्ष में आगे आ गए हैं। कलेक्टर को पत्र लिखकर उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से मामले में नगर के एक जमीन कारोबारी सपा नेता की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उच्चस्तरीय जांच कर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
करीब हफ्ते भर से सुल्तानपुर शहर के लखनऊनाका स्थित पुराना गुरुद्वारा परिसर को बैनामे के जरिए दस लोगों को बेचे जाने का मामला गरम है। चूंकि शहर की इस इलाके में ये करोड़ों की जमीन है। अतः भूमाफिया भी काफी दिनों से इस सैकड़ों वर्ष पुराने गुरुद्वारा प्रांगण पर नजर जमाए हुए थे। इसी क्रम में ये सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। सन १९५० से ही पालिका के अभिलेखों में यह परिसर दर्ज चला आ रहा है। प्रकरण को भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला मंत्री मंजू सागर कसौधन ने उठाया। परिसर में निवास करने वाले लोगों के प्रतिनिधिमंडल से विधायक विनोद सिंह ने मुलाकात की, जिसे संज्ञान में लेते हुए उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर प्रकरण को अत्यंत गंभीर बताया। कहा कि चूंकि प्रकरण हिंदू-सिख आस्था और जनहित से जुड़ा है। प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाय।

अन्य समाचार