मुख्यपृष्ठसमाचारबोरीवली स्टेशन पर बंदर ने मचाया हड़कंप

बोरीवली स्टेशन पर बंदर ने मचाया हड़कंप

जेदवी / मुंबई

मुंबई में वन्यजीवों के रिहायशी और सार्वजनिक इलाकों में पहुंचने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पहले अंधेरी स्टेशन पर लंगूर दिखाई देने के बाद अब बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-१ के पास ट्रैक पर एक घायल बंदर के पहुंचने से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ३३/६ किमी स्थान पर खड़ा यह बंदर घायल था और काफी घबराया हुआ दिखाई दे रहा था। दहशत में होने के कारण वह बेहद आक्रामक हो गया था और वहां से हटने को तैयार नहीं था। रेलवे कर्मचारियों ने उसे ट्रैक से हटाने और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के कई प्रयास किए, लेकिन उसकी आक्रामकता के कारण शुरुआती कोशिशें नाकाम रहीं। इसी दौरान उसने रेस्क्यू टीम पर भी झपट्टा मारने का प्रयास किया। बंदर के आक्रामक व्यवहार ने बचाव दल के सामने भी चुनौती खड़ी कर दी। हालांकि, रेस्क्यू टीम ने पूरी सतर्कता और सावधानी बरतते हुए उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखी और बेहद एहतियात के साथ उसका रेस्क्यू किया।

अन्य समाचार