मुख्यपृष्ठनए समाचारमॉनसून में देरी, मुंबईकरों को बीमारियां घेरीं!

मॉनसून में देरी, मुंबईकरों को बीमारियां घेरीं!

-मुंबई में फिर बढ़ने लगे कोरोना मरीज!

-स्वाइन फ्लू भी कर रहा लोगों को परेशान

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई में इन दिनों सांस और तेज बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पतालों में स्वाइन फ्लू और कोविड के लिए बनाए गए ओपीडी काउंटर्स पर एक बार फिर मरीजों का आना शुरू हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रीच कैंडी अस्पताल की लैब में रोज कम से कम सात कोविड या फिर स्वाइन फ्लू के केस सामने आ रहे हैं। फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि इन दिनों स्टमक फ्लू के मामले भी तेजी से बढ़े हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों प्रेग्नेंट महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों सो पीड़ित लोगों को ज्यादा देखरेख की जरूरत है। सांस के मरीजों को भी स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अधिकारियों का कहना है कि बिना डॉक्टर के सलाह के दवाइयां लेना भी हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में लोगों को सीधे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जहां तक हो सके भीड़ में मास्क का उपयोग करें, इसके अलावा साफ-सफाई का भी ध्यान रखें।
कोविड के लक्षण
कोरोना होने पर अचानक तेज बुखार आता है। इसके अलावा ठंड भी लग सकती है। शरीर में तेज दर्द, मांस पेशियों में ऐंठन, गले में खराश, सूखी खांसी, पेट की खराबी और डायरिया जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं स्वाइन फ्लू में तेज बुखार के साथ सीने में दर्द हो सकता है। तेज सिरदर्द, खूब पसीना आना, नाक बहना और कमजोरी इसके लक्षण हैं।

अन्य समाचार