मुख्यपृष्ठग्लैमरमां सामान बेचकर भरती थीं फीस

मां सामान बेचकर भरती थीं फीस

मलाइका अरोड़ा आज बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। उन्होंने ‘छैंया छैंया’ गाने पर अपने शानदार डांस से पहचान बनाई और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज उनके पास खुद का घर, रेस्टोरेंट और लग्जरी गाड़ियां हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब ‘छैंया छैंया’ गर्ल को मजबूरन काम करना पड़ा था। ११ साल की उम्र में उनके माता-पिता का तलाक हो गया, जिसके बाद उन्होंने और उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने कठिन दौर देखा। उनकी मां को अपना सामान बेच-बेचकर बच्चों की फीस भरनी पड़ी थी। बावजूद इसके उन्होंने कभी भी अपनी बेटियों को किसी भी चीज के लिए मना नहीं किया। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मां के काम करने की वजह से वो ज्यादा जिम्मेदार बन गई थीं और अपनी छोटी बहन का ध्यान रखती थीं। इन्हीं कठिनाइयों ने उन्हें मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया, जो आज उनकी सफलता की नींव है।

अन्य समाचार