मुख्यपृष्ठनए समाचारटीएमयू और फोर्टिस हेल्थकेयर के बीच एमओयू

टीएमयू और फोर्टिस हेल्थकेयर के बीच एमओयू

सामना संवाददाता / मुरादाबाद

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद और फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के बीच स्टुडेंट्स को हाई लेवल इंडस्ट्री ट्रेनिंग, प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस एवम् रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर एमओयू साइन हुआ है। टीएमयू की ओर से डीन एकेडमिक प्रो. मंजुला जैन और फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड की ओर से टैलेंट एक्विजिशन एंड क्लिनिकल एंगेजमेंट के हेड राजेश वर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन, कॉर्पाेरेट रिसोर्स सेंटर- सीआरसी के डायरेक्टर  अरुण कुमार, एसोसिएट डीन एकेडमिक्स डॉ. अमित कंसल, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. नेहा आनंद, डिप्टी मैनेजर आलोक कुमार आदि मौजूद रहे। एमओयू के तहत टीएमयू के कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज, कॉलेज ऑफ फार्मेसी और फिजियोथेरेपी विभाग के स्टुडेंट्स को विशेष शैक्षणिक और औद्योगिक गतिविधियों के तहत इंटर्नशिप कार्यक्रम, कैंपस रिक्रूटमेंट, फ्रेशर्स हायरिंग, गेस्ट लेक्चर्स, एक्सपर्ट्स सेशन, वर्कशॉप्स और इंडस्ट्री विजिट्स से हेल्थ सेक्टर के रीयल वर्कसिस्टम को समझने और एक्सपर्ट्स से सीखने का मौका मिलेगा। कुलपति प्रो. वीके जैन ने कहा, स्टुडेंट्स को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ इंडस्ट्री की प्रैक्टिकल नीड से जोड़ना सदैव टीएमयू का प्रयास रहा है। फोर्टिस सरीखी प्रतिष्ठित संस्था के साथ यह एमओयू अकादमिक उत्कृष्टता और उद्योग की जरूरतों के बीच सेतु को और मजबूत करेगा। डीन एकेडमिक प्रो. मंजुला जैन ने उम्मीद जताई, यह एमओयू स्टुडेंट्स को क्लास एजुकेशन से आगे बढ़कर प्रैक्टिकल एक्सपोजर प्रदान करेगा, जिससे स्टुडेंट्स की पेशेवर समझ और कार्यक्षमता बेहतर होगी। फोर्टिस के प्रतिनिधि राजेश वर्मा बोले, प्रतिभाशाली और भविष्य के लिए तैयार स्वास्थ्य पेशेवरों को विकसित करना फोर्टिस की प्राथमिकता है। टीएमयू के साथ यह दीर्घकालिक सहयोग स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए सक्षम एवम् कुशल मानव संसाधन तैयार करने में योगदान देगा।

अन्य समाचार