मुख्यपृष्ठनए समाचारसौंदर्यीकरण के नाम पर विरासत से मनपा कर रही खिलवाड़!.. जनता का...

सौंदर्यीकरण के नाम पर विरासत से मनपा कर रही खिलवाड़!.. जनता का फूटा गुस्सा

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई की ऐतिहासिक पहचान और अनमोल विरासत पर एक बार फिर मनपा के गैर-जिम्मेदाराना रवैये की गाज गिरी है। दक्षिण मुंबई का दिल कहे जाने वाले कोलाबा के ऐतिहासिक रीगल सिनेमा सर्कल को सौंदर्यीकरण के नाम पर उजाड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। जिस आर्ट डेको शैली और बेमिसाल हेरिटेज पर हर मुंबईकर को गर्व है, उसे मनपा अधिकारी अपनी मनमानी और बेतुके रीडेवलपमेंट की आड़ में तहस-नहस करने पर तुले हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मनपा का ए-वार्ड प्रशासन नियमों को दरकिनार कर काम कर रहा है। मुंबई हेरिटेज कंजर्वेशन कमेटी और खुद मनपा के हेरिटेज विभाग ने इस परियोजना की कमियों को उजागर करते हुए तुरंत रोक लगाने के कड़े निर्देश दिए थे। लेकिन ए-वार्ड के सहायक नगर आयुक्त ने इस चेतावनी को नजरअंदाज कर टेंडर जारी कर दिया। मुंबई हेरिटेज कंजर्वेशन कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि न तो उन्हें संशोधित प्रस्ताव मिला और न ही ए-वार्ड से कोई जवाब आया। फिर बिना हेरिटेज कमेटी की एनओसी के यह टेंडर किसने और किसके इशारे पर जारी किया? मनपा की इस तानाशाही के खिलाफ स्थानीय निवासियों और क्लीन हेरिटेज कोलाबा रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है और विरोध का एलान कर दिया है।

अन्य समाचार