साल २०१५ में सलमान खान की फिल्म `बजरंगी भाईजान’ से बाल कलाकार के तौर पर शुरुआत करने वाली हर्षाली मल्होत्रा, जो `मुन्नी’ के किरदार से मशहूर हुईं, अब बड़ी हो गई हैं। वह अपनी दूसरी फिल्म करने जा रही हैं। अपनी नई फिल्म में हर्षाली मल्होत्रा ६५ साल के एक्टर के साथ काम करेंगी। अब दस साल बाद हर्षाली फिर से पर्दे पर लौट रही हैं। हर्षाली को साउथ की फिल्म `अखंडा २’ में मुख्य भूमिका मिली है। इसमें वह `बसंत सनी’ नाम की लड़की का किरदार निभाती नजर आएंगी। हर्षाली ने खुद इसका पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह उनकी पहली तेलुगु फिल्म है। `अखंडा २’ में साउथ के सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण भी अहम रोल में नजर आएंगे। पहले पार्ट `अखंडा’ में नंदामुरी को डबल रोल में देखा गया था। हर्षाली १७ साल की हैं और `अखंडा २’ उनकी पहली तेलुगु फिल्म है। इसके अलावा, वह टीवी शो `कुबूल है’ और `लौट आओ तृषा’ में भी काम कर चुकी हैं।
