मुख्यपृष्ठनए समाचारलोकतंत्र की हत्या ` लाइव'!

लोकतंत्र की हत्या ` लाइव’!

-अलग-अलग राज्यों में भाजपाई खुलेआम डाल रहे वोट

-वोट चोरी पर राहुल गांधी का नया खुलासा

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के लोग खुलेआम अलग-अलग राज्यों में घूम-घूमकर वोट डालते हैं और इस चोरी को छुपाने के लिए सारे सबूत भी मिटा दिए जाते हैं। बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर खुलेआम वोट चोरी कर रहे हैं। लोकतंत्र की हत्या लाइव चल रही है।
बता दें कि राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए एक पोस्ट पर रिप्लाई किया है, जिसमें कहा गया है, ये अजीत झा हैं। अजीत ने हरियाणा चुनाव, दिल्ली चुनाव और अब बिहार चुनाव में वोट किया। अजीत झा के पिता मिथिलेश झा के भी ३ वोटर आईडी हैं। ये है नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग की ‘वोटचोरी व्यवस्था’, आदमी १, वोट ३। इसी ‘वोट चोरी व्यवस्था’ का पर्दाफाश नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपनी प्रेस
कॉन्प्रâेंस में किया था। अब ‘वोट चोरी’ की ये व्यवस्था सबके सामने है। ज्ञानेश कुमार जी, ये सबूत काफी हैं?
किसके डर से ईसी ने डिलीट किए सीसीटीवी फुटेज?
चुनाव आयोग (ईसीआई) ने दिल्ली हाई कोर्ट को सूचित किया है कि दिल्ली के सात जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) से संबंधित २०२४ लोकसभा चुनाव की सीसीटीवी फुटेज नष्ट कर दी गई है। जस्टिस मिनी पुष्करणा ने चुनाव आयोग के इस बयान को रिकॉर्ड पर लिया। इस पर अब विपक्ष ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा है कि आखिर चुनाव आयोग ने किससे डर से डेटा को डिलीट किया है।

अन्य समाचार

12वीं फेल