अनिल मिश्रा / कल्याण
कल्याण ग्रामीण के महारल गांव के निवासी संजय गोपीनाथ पतंगराव (38) की लाश को उल्हास नदी में रिजेन्सी अंटेलिया के पीछे बन रहे घाट के पास गुरुवार की सुबह तैरती अवस्था में सुबह सैर करने वाले लोगो को दिखाई दिया l इस लाश को देखकर लोगों में दहशत फैल गई l सूचना देने पर टिटवाला ग्रामीण पुलिस की निगरानी में शव को नदी से बाहर निकाल कर शव विच्छेदन के लिये मध्यवर्ती अस्पताल भेजा गया l इस लाश को देखकर अशंका जताई जा रही है कि यह हत्या हैं या आत्महत्या?
टिटवाला ग्रामीण पुलिस ने अकस्मात मौत का मामला दर्ज कर मौत के सही मामले की तह तक पाहूचने में लगी हैं l वैसे गुरुवार की शाम को उल्हासनगर के म्हारल गांव परिसर के समीप स्थित उल्हासनगर एक-दो शमशान भूमी में संजय के शव का अंतिम संस्कार किया गया l पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही हैं कि विवाद कही घरेलू जमीन का तों नही हैं? जिसको लेकर हत्या या आत्महत्या जैसे तो कदम उठाये गये l संजय अविवाहित हैं l
