मुख्यपृष्ठग्लैमरगोवा की लहरों के संगीत के साथ शुरू हुआ मेरा डीजे का...

गोवा की लहरों के संगीत के साथ शुरू हुआ मेरा डीजे का सफर-अश्मित पटेल

हिमांशु राज़

गोवा की सुनहरी रेत और नीले समुद्र ने बॉलीवुड अभिनेता अश्मित पटेल के दिल पर गहरा असर छोड़ा है। बचपन की पारिवारिक छुट्टियों से लेकर आज डीजे के रूप में पैक्ड डांस फ्लोर्स पर धमाल मचाने तक, गोवा ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। “बचपन का सपना पूरा करना मेरे लिए बेहद रोमांचक रहा है,” अश्मित ने मीडिया से बात करते हुए कहा वे कि” गोवा की वो पुरानी चमक आज भी बरकरार है, बस अब इसमें थोड़ा संगीत का तड़का जुड़ गया है।दस साल से ज्यादा समय से बॉलीवुड में संघर्ष करने के बाद अश्मित ने गोवा को अपना दूसरा घर बना लिया। यहां की यात्राएं उनके लिए अवसरों और चुनौतियों से भरी रहीं। देश के कोने-कोने से आए लोग, अलग-अलग संस्कृतियों का मेल—ये सब बॉलीवुड जैसा ही लगता है। “मैं समुद्र का दीवाना हूं। सर्फिंग, तैराकी… मैं पूरा बीच बम हूं। ऊपर से बड़ा फूडी भी। गोवा भारत की गैस्ट्रोनॉमिक राजधानी है। यहां हर बार कुछ नया मिलता है जो दिमाग हिला देता है,” वे हंसते हुए कहते हैं।गोवा में रहते हुए अश्मित सादगी पसंद करते हैं। क्वाइट बीचेस पर हूडिंग, विरल आबादी वाले किनारों पर चिल करना, बेसिक आवास—ये सब उन्हें गोवा की सच्ची खुशबू लगती है। हर शाम सूर्यास्त देखना, लोकल सर्फिंग स्पॉट्स पर मस्ती करना—ये उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। “डीजे के रूप में गोवा लौटना मेरे लिए हाई रहा। बचपन की यादें अब डांस बीट्स से गूंज रही हैं।”अश्मित की ये गोवा प्रेम कहानी हमें याद दिलाती है कि जिंदगी के बीच कहीं खोए सपने भी लहरों की तरह लौट आते हैं। गोवा न सिर्फ छुट्टियों का स्पॉट है, बल्कि सपनों को पंख देने वाली जगह भी।

अन्य समाचार