हिमांशु राज़
‘नागबंधन’ फिल्म का टीजर रिलीज होते ही फैंस का जोश देखते बन रहा है। पार्वती का किरदार दिखा तो सब हैरान, लेकिन आज आया बड़ा खुलासा – ये रोल निभा रही हैं नभा नतेश! एक नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें नभा पारंपरिक साड़ी में इतनी खूबसूरत लग रही हैं मानो देवी उतर आई हों।मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, “रहस्यों भरी दुनिया में उनका भरोसा ही उनकी किस्मत बन जाता है। इस गर्मी में सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी!” नभा का ये देसी लुक न सिर्फ उनकी खूबसूरती दिखाता है, बल्कि साउथ सिनेमा की रंगत को पूरे देश तक पहुंचाने का संकेत भी। साड़ी की हर लहर में नजाकत झलक रही है, जो फैंस को दीवाना बना रही।फिल्म रहस्य, भरोसे और किस्मत की कहानी लगती है। तेलुगु सिनेमा को नई बुलंदी देगी ये। नभा के लिए हिंदी बाजार में नया मौका! क्या बनेगी गर्मी की ब्लॉकबस्टर? इंतजार ही जवाब देगा!
