मुख्यपृष्ठनए समाचारनरसी मोनजी कॉलेज के वार्षिक उत्सव में 'रेट्रो टू मेट्रो' की धूम

नरसी मोनजी कॉलेज के वार्षिक उत्सव में ‘रेट्रो टू मेट्रो’ की धूम

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई के एसव्हीकेएम द्वारा संचालित नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स (स्वायत्त) ने अपने वार्षिक उत्सव का शानदार आयोजन किया। इस वर्ष की थीम ‘रेट्रो टू मेट्रो’ रही, जिसमें पुरानी यादों से लेकर आधुनिक दौर तक का सफर दिखाया गया।
कार्यक्रम में छात्रों ने शास्त्रीय नृत्य, स्ट्रीट डांस, कश्मीरी लोक नृत्य और बॉलीवुड गानों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। गायन के क्षेत्र में ‘सोलकनेक्ट’ और म्यूजिक कॉन्सर्ट आकर्षण का केंद्र रहे। फैशन शो के जरिए महाभारत के पौराणिक काल और रेट्रो युग की झलक मिली, जबकि ड्रामा विभाग ने ‘#हीरो’ विषय के माध्यम से अप्रवासियों के संघर्षमय जीवन को बखूबी दर्शाया।
समारोह के मुख्य अतिथि पिरोज प. मोवडवाला थे। प्रधानाचार्य पराग अजगांवकर और उप-प्रधानाचार्य सविता देसाई, गीता देसाई, भावना मेनन के मार्गदर्शन में, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा कॉलेज के सभी कर्मचारियों के सहयोग से यह उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अन्य समाचार