विक्रम सिंह / सुल्तानपुर
राणाप्रताप पीजी कालेज में चल रहे १८वीं यूपी बटालियन एनसीसी प्रतापगढ़ के वार्षिक दस दिवसीय शिविर के दूसरे दिन कैडेटों ने फायरिंग और ड्रिल का अभ्यास किया। दो सैद्धांतिक कक्षाओं का संचालन हुआ। अनेकता में एकता विषय पर कैडेटों को सम्बोधित करते हुए सेकेंड ऑफिसर आरबी सिंह ने कहा कि अनेकता में एकता सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि भारत की जीवन शैली और राष्ट्रीय चरित्र का आधार है। विविधताओं को सम्मान देकर एक साथ आगे बढ़ना ही हमारे मजबूत, समृद्ध और शांतिपूर्ण राष्ट्र का मार्ग है। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर लेफ्टिनेंट मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ‘स्वच्छता अपनाएं और स्वस्थ जीवन पाएं।’ यही स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का मूल मंत्र है। एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपने परिवार, समाज और देश के विकास में सार्थक योगदान दे सकता है। अतः हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम स्वयं स्वच्छ रहेंगे और दूसरों को भी स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही शिविर में स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एक्टिविटी का भी आयोजन हुआ। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह यादव के नेतृत्व में दस दिवसीय वार्षिक शिविर को सफल बनाने में डिप्टी कैम्प कमांडेंट सूबेदार मेजर इकबाल सिंह, ट्रेनिंग इंचार्ज लेफ्टिनेंट इम्तियाज़ खान ,कैंप बीएचएम भुवन थापा, एएनओ विनोद सिंह, कैप्टन उमेश सिंह, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट एस के मिश्रा, सेकंड ऑफिसर आर बी सिंह, सेकंड ऑफिसर दिग्विजय सिंह, सूबेदार कुमार गुरुड़, हवलदार गुरपीत सिंह, महाविद्यालय एनसीसी अधिकारी डॉ आलोक कुमार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
