मुख्यपृष्ठसमाचारएनसीसी कैडेटों ने लिया आपातकाल में शस्त्र प्रयोग का प्रशिक्षण ...राणाप्रताप कालेज...

एनसीसी कैडेटों ने लिया आपातकाल में शस्त्र प्रयोग का प्रशिक्षण …राणाप्रताप कालेज में लगा तीन जिलों के कैडेटों का शिविर

विक्रम सिंह / सुल्तानपुर

राणाप्रताप पीजी कालेज में लगे यूपी बटालियन एनसीसी प्रतापगढ़ यूनिट के त्रिजनपदीय दस दिवसीय शिविर के आठवें दिन की कम्पनी ड्रिल, आर्गनाइजेशन ऑफ इंफैंटरी बटालियन, कामा फ़ैलेज कन्सलमेंट का प्रशिक्षण कैप्टन मनोज शर्मा ने दिया। दूरसंचार,फाइंडिंग आन पोजिशन का प्रशिक्षण हवलदार चंचल सिंह व सीएचएम चित्रमुकुट ने प्रदान किया। फायर कंट्रोल ऑर्डर की ट्रेनिंग लेफ्टिनेंट इम्तियाज खान ने दिया। फ्लैगडाउन सेरेमनी हवलदार विजय गरजोला ने संपन्न की। कैडेटों को सोशल सर्विस पर संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सामाजिक सेवा केवल एक गतिविधि नहीं जीवन शैली है। जब आप समाज की भलाई के लिए आगे बढ़ते हैं, तब आप न केवल दूसरों का जीवन संवारते हैं, बल्कि अपने व्यक्तित्व को भी महान बनाते। स्पोर्ट्स के अंतर्गत वालीबॉल, कब्ड्डी, खोखो की प्रतियोगिता हुई। कैडेटस ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास किया। ये समस्त प्रशिक्षण कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह यादव की निगरानी में चल रहा है। प्रशिक्षण के अवसर पर डिप्टी कैम्प कमांडेंट सूबेदार मेजर इकबाल सिंह,कैप्टन विनोद सिंह, लेफ्टिनेंट एस के मिश्र, सेकेंड आफिसर आर बी सिंह, दिग्विजय सिंह, महाविद्यालय अध्यक्ष संजय सिंह, प्रबंधक बालचंद्र सिंह, प्राचार्य प्रो ड़ी के त्रिपाठी, महाविद्यालय एनसीसी अधिकारी डॉ आलोक कुमार के साथ डॉ अखिलेश सिंह, बृजेश कुमार सिंह, डॉ संतोष अंश, डॉ संतोष सिंह, दिलीप सिंह, विनय सिंह,आशुतोष, संजय कुमार, राजेश कुमार, आदि उपस्थित रहे।

अन्य समाचार