मुख्यपृष्ठसमाचारवाणी प्रकाशन के पुस्तक मेले में मिलेगा नए कवियों-शायरों को मौका!

वाणी प्रकाशन के पुस्तक मेले में मिलेगा नए कवियों-शायरों को मौका!

सामना संवाददाता / मुंबई

वाणी प्रकाशन ग्रुप द्वारा विश्व पुस्तक मेले के ‘साहित्य-घर’ में 10 जनवरी 2026 को तीन कार्यक्रम प्रगति मैदान में आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत ‘वाणी ओपन माइक कविता कुंभ’ से हुई, जिसमें युवा और वरिष्ठ वर्ग के 16 कवियों ने सहभागिता की और अपनी कविताओं के माध्यम से मानवीय भावनाओं की अभिव्यक्ति की। इसके पश्चात भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी डॉ. निशांत जैन एवं प्रो. डॉ. प्रशांत कुमार सिंह की पुस्तक ‘हिंदी साहित्य : तथ्यों के आलोक में’ का लोकार्पण व परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं और साहित्यिक समझ के महत्व पर सार्थक संवाद हुआ। दिन का तीसरा कार्यक्रम प्रवासी लेखिका अर्चना पैन्यूली के उपन्यास ‘अलकनंदा सुत’ पर केंद्रित रहा, जिसमें उपन्यास की विषयवस्तु, पात्र-चित्रण और सांस्कृतिक जड़ों पर विचारोत्तेजक चर्चा हुई।

अन्य समाचार