मुख्यपृष्ठग्लैमरस्टार प्लस के ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ शो की नायिका शांभवी सिंह...

स्टार प्लस के ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ शो की नायिका शांभवी सिंह का नया खुलासा

सोम प्रकाश / मुंबई

बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच शूटिंग स्क्रीन पर जितनी खूबसूरत और जादुई दिखाई देती है, कलाकारों के लिए उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी होती है। स्टार प्लस के शो ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ में शालिनी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री शांभवी सिंह के लिए हाल ही में मनाली में हुआ शूटिंग शेड्यूल एक ऐसा अनुभव रहा, जो किसी बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म से कम नहीं था।
हाल ही में शो की टीम एक महत्वपूर्ण और हाई-वोल्टेज ट्रैक की शूटिंग के लिए मनाली पहुंची थी। कल्ट फिल्म ‘रोजा’ से प्रेरित आगामी एपिसोड्स में परशुराम के अपहरण की कहानी दिखाई जाएगी, जिसके बाद दर्शकों के मन में यह सवाल उठेगा कि वह कैसे वापस लौटेंगे और आखिर उनकी मदद कौन करेगा। इस रोमांचक कहानी के बीच कुछ बेहद खूबसूरत और रोमांटिक दृश्यों की भी शूटिंग की गई। इन्हीं में से एक खास पल था, जब शांभवी ने मनाली की बर्फ से ढकी वादियों के बीच शिफॉन साड़ी में एक ड्रीमी रोमांटिक सीक्वेंस शूट किया।
अपने अनुभव को साझा करते हुए शांभवी सिंह ने कहा, “मनाली शेड्यूल का मेरा सबसे पसंदीदा पल बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच शिफॉन साड़ी में एक रोमांटिक सीक्वेंस की शूटिंग करना था। ऐसा लग रहा था मानो मैं उन क्लासिक बॉलीवुड प्रेम कहानियों का हिस्सा बन गई हूं, जिन्हें देखकर हम बड़े हुए हैं। स्क्रीन पर यह दृश्य जितना जादुई दिखाई देगा, उतनी ही मुश्किल इसकी शूटिंग थी, क्योंकि वहां का तापमान बेहद कम था। यह पहली बार था जब मैंने बर्फबारी को इतने करीब से देखा और यह अनुभव मेरे लिए बेहद खास और अविस्मरणीय रहा। हमारी यूनिट के कई सदस्य भी पहली बार बर्फ देख रहे थे, इसलिए सेट पर एक अलग ही उत्साह का माहौल था। हालांकि कड़ाके की ठंड की वजह से मैं बीमार भी पड़ गई, क्योंकि हम मुंबई के मौसम के आदी हैं, लेकिन उस खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग करने का अनुभव और उसका रोमांच हर मुश्किल को आसान बना देता था।”
करोड़ों दर्शकों के बीच निरंतर अपनी जगह स्थापित कर रहा यह टीवी शो ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ वैसे तो हर दिन शाम 7 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर प्रसारित होता है, लेकिन इसे जियोहॉटस्टार पर कभी भी देखा जा सकता है।

अन्य समाचार