नोरा फतेही इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि नोरा को उनका हमसफर मिल गया है और वह एक मोरक्कन फुटबॉलर को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस का नाम मोरक्को के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी अशरफ हकीमी से जोड़ा जा रहा है। दरअसल, यह चर्चा तब शुरू हुई जब नोरा हाल ही में मोरक्को के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने अप्रâीका कप ऑफ नेशंस का एक मैच स्टेडियम में बैठकर देखा और मोरक्को टीम की जीत के बाद इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जश्न मनाते हुए पोस्ट शेयर कीं। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे। अटकलों को और हवा तब मिली जब रेडिट यूजर्स ने दावा किया कि अशरफ हकीमी ने नोरा की पोस्ट को लाइक किया है। हालांकि, अब तक नोरा और हकीमी दोनों ने इन खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। अशरफ हकीमी पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए खेलते हैं और पहले उनकी शादी स्पेनिश अभिनेत्री हिबा अबूक से हुई थी, जिनसे २०२३ में उनका तलाक हो गया।
