मुख्यपृष्ठनए समाचारअब ट्रेन के खाने में .... मक्खियां, कीड़े और कॉकरोच ढूंढेगा एआई!

अब ट्रेन के खाने में …. मक्खियां, कीड़े और कॉकरोच ढूंढेगा एआई!

आईआरसीटीसी कैमरों से रखेगी किचन पर नजर
सामना संवाददाता / मुंबई
लंबी दूरी की ट्रेनों के खाने में कीड़े, कॉकरोच और मक्खियां मिलने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता सुधारने के लिए आईआरसीटीसी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आईआरसीटीसी अब एआई वैâमरों की मदद से किचन पर पैनी नजर रख रहा है। आईआरसीटीसी की मुख्य रसोई प्रणालियों में एआई-आधारित निगरानी प्रणाली लागू की गई है, जिसके जरिए देशभर की रसोइयों में खाना बनाने की प्रक्रिया पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है।

वॉर रूम से नजर
आईआरसीटीसी २,३९४ एआई-आधारित वैâमरों की मदद से देशभर के ८०० से अधिक रसोईघरों की निगरानी कर रहा है। दिल्ली में बने एक केंद्रीय वॉर रूम से इस पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। इन एआई वैâमरों के जरिए ट्रेन में दिए जाने वाले भोजन की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
खाने में नौ कमियों को
पकड़ रहे ‘एआई’ कैमरे!

रेलवे के खाने की घटिया गुणवता की शिकायत मिलने के बाद अब एआई वैâमरों की मदत से किचन पर निगरानी रखी जा रही है। एआई तकनीक के माध्यम से खाने की अस्वच्छता, कर्मचारियों द्वारा बालों की जाली और पारदर्शी दस्तानों का इस्तेमाल, साफ-सफाई और पोछा लगाना, साथ ही चूहों, मक्खियों और कॉकरोच की मौजूदगी जैसी कुल नौ प्रकार की कमियों या गड़बड़ियों की पहचान की जा रही है।
आईआरसीटीसी ने रसोईघरों में खाना बनाने की प्रक्रिया की निगरानी के लिए करीब ढाई साल पहले इस प्रणाली की शुरुआत की थी। एक आईआरसीटीसी अधिकारी ने बताया कि जब भी इन वैâमरों को नियमों का कोई उल्लंघन या कमी दिखती है, तो रसोईघर के मैनेजर को तुरंत एक अलर्ट भेजा जाता है। अगर समय रहते उस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो मामला वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेज दिया जाता है। इसके बाद जिम्मेदार व्यक्ति पर आमतौर पर दो घंटे के भीतर कार्रवाई की जाती है।

रोजाना आते हैं सैकड़ों अलर्ट
ये वैâमरे रोजाना औसतन करीब ३५० अलर्ट भेजते हैं। पिछले एक महीने में कुल १३,५५० सूचनाएं या अलर्ट प्राप्त हुए। इनमें से सबसे ज्यादा ४ हजार १२३ उत्तर क्षेत्र में, ३ हजार २०५ पूर्व क्षेत्र में, २ हजार ६८७ पश्चिम क्षेत्र में, २ हजार २२६ दक्षिण मध्य क्षेत्र में और १ हजार ३०९ दक्षिण क्षेत्र में दर्ज किए गए।

अन्य समाचार