मुख्यपृष्ठनए समाचारमकर संक्रांति पर काशी के गंगा घाटों पर आस्थावानों का उमड़ा जनसैलाब

मकर संक्रांति पर काशी के गंगा घाटों पर आस्थावानों का उमड़ा जनसैलाब

भोर से ही लोगों ने मां गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

उमेश गुप्ता / वाराणसी

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर वाराणसी के गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए आस्थावानों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाटों पर पहुंची। वहीं लोगों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और गरीबों को दान कर पुण्य कमाया।

हिंदू मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करना पुण्य माना गया है। वहीं इस पावन अवसर पर सोमवार को भोर से ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचे थे। इस दौरान अस्सी, दशाश्वमेध, पंचगंगा समेत सभी मुख्य घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पुरोहितों,पंडों, गरीबों को दान दिया और उनकी सेवा की।

इस दौरान भीड़ को देखते हुए मौके पर प्रशासन भी अलर्ट रहा। घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिलें। इसके अलावा सभी घाटों पर एनडीआरएफ और जल पुलिस के साथ ही पुलिस और प्रशासन मुस्तैद रहा।

अन्य समाचार