मुख्यपृष्ठसमाचारमकर संक्रांति पर सपा कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में दिया राजनीतिक संदेश

मकर संक्रांति पर सपा कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में दिया राजनीतिक संदेश

उमेश गुप्ता / वाराणसी

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज़ में राजनीतिक संदेश दिया।

वाराणसी के प्रसिद्ध रविदास घाट पर सपा कार्यकर्ताओं ने ‘पीडीए’ लिखी विशेष पतंग उड़ाकर 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का संकेत दिया। इस पहल को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

सपा कार्यकर्ता प्रदीप यादव ने बताया कि पीडीए को लेकर पार्टी नेतृत्व की सोच को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह विशेष पतंग तैयार करवाई गई। उन्होंने कहा कि इस पतंग को सबसे पहले लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेंट किया गया था, जिसे उन्होंने सराहा और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रदेशभर में इसका संदेश पहुंचाया।

रविदास घाट पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और पतंगबाजी के माध्यम से सरकार विरोधी नारे भी लगाए। पतंग पर साफ शब्दों में लिखा था- ‘बदलने को सरकार, पीडीए है तैयार’ जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

अन्य समाचार